*आईआरसीटीसी लाया है गर्मियों में लद्दाख घूमने का मौका*

*आईआरसीटीसी लाया है गर्मियों में लद्दाख घूमने का मौका*
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ और कानपुर से लद्दाख जाने वालों के लिए आकर्षक पैकेज की पेशकश की है। इस पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट से लद्दाख जाने और वापसी की सुविधा मिलेगी। साथ ही उनके ठहरने और घूमने के प्रबन्ध भी IRCTC के जिम्मे होगा।
रेल मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने , पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
आईआरसीटीसी के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को लगातार यात्रियों की डिमांड आ रही है। अधिक मांग को देखते हुए IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से लद्दाख (वाया नई दिल्ली) भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज लांच किया है। अजीत सिन्हा ने बताया कि IRCTC ने 06 रात्रि एवं 07 दिन का पैकेज लाॅंच किया है। उन्होंने बताया कि 02 से 08 अगस्त के इस पैकेज की बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है।
*लेह पैलेस और नुब्रा वैली भ्रमण का मौका*
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से लेह वाया नई दिल्ली जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गयी है। यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप एवं मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुण्डर व तुर्तुक गाॅव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ प्रसि़द्व पेेन्गाॅन्ग झील का भ्रमण कराया जायेगा।
*डबल शेयरिंग पर 55100 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च*
IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-60100/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 55100/- प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0- 54600/- है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0- 53300/- (बेड सहित) एवं मूल्य रू0- 48400/- (बिना बेड के) होगा।
*LTC लेकर जाने वालों को भी सुविधा*
इसमे LTC की सुविधा भी उपलब्घ है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइटwww.irctctourism.com आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।
*अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क*
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:
कानपुर- 8287930927, 8287930930
लखनऊ- 8287930911, 8287930902
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



