लखनऊ
बीजेपी की कार्य समिति बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा संगठन सरकार से बड़ा हैं:

- बीजेपी की कार्य समिति बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा संगठन सरकार से बड़ा हैं:
कल राजधानी में बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक थी जिसमे भाजपा के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित थे।इस मीटिंग के कई मायने माने जा रहे हैं।हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की कम सीटों से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
इस बैठक में अपने भाषण में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बहुत बड़ी बात कह दी।उन्होंने संगठन सरकार से बड़ा था,बड़ा है और बड़ा रहेगा।इसमें कोई शक शुबा वाली बात ही नही हैं।हमारे सरकार एक परिवार की तरह है।और परिवार में सबका सम्मान बराबर होता हैं।इसलिये हमारे पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ मेरे 7 कालिदास मार्ग के दरवाजे हमेशा खुले हैं।कोई भी कभी भी आ सकता हैं मुझे मिल सकता हैं।
डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओ में भरा जोश।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरे जोश में नज़र आ रहे थे उनके भाषण से समस्त कार्यकर्ताओ में जोश भर गया।हाल ही लोकसभा चुनाव के परिणाम से कार्यकर्त्ताओ में कही न कही निराशा का भाव पैदा हो गया था।जिस वजह इस प्रकार के भाषण की बहुत आवश्यकता भी थी।डिप्टी सीएम ने मीटिंग में कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास दिलाया कि आप हमारे परिवार की तरह है आप जब चाहे अपने मन की बात कह सकते है हम आपके साथ है आपके हर सुख दुख में साथ हैं।
सीएम योगी ने क्या कहा।
सीएम योगी ने भी कड़े शब्दों में कहा अगर सरकार को जरा सी खरोच में भी आई तो उसका असर उन पर भी पड़ेगा जो ज्यादा इधर उधर ज्यादा उछल कूद कर रहे हैं।उन्हें दुबारा ऐसा करने का मौका नही मिल पायेगा।योगी जी ने भी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि संगठन सरकार से बड़ा हैं।इसलिये हमारे लिए संगठित होकर रहना बहुत ही आवश्यक हैं।
जेपी नड्डा ने राहुल प्रियंका को पढ़े लिखे अनपढ़ बताया।
इस बैठक में जेपी नड्डा भी आये हुऐ थे उन्होंने अपने भाषण में कहा कि राहुल प्रियंका पढ़े लिखे अनपढ़ हैं।उन्होंने कहा जिसने 200 सालों तक देश पर राज किया उस ब्रिटेन को भारत अर्थ व्यवस्था में पछाड़ कर पाँचवे स्थान पर हासिल किया हैं।यह कोई छोटी बात नही हैं।उन्होंने यह भी कहा कि यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत आने वाले समय मे तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन जायेगा।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संघठन को और भी मजबूत करना हैं ताकि हाल में हुए लोकसभा चुनाव की सीटो का जो नुकसान हुआ है वो आगे न होने पाये।और सरकार सुचारू रूप से चलती रहे।समस्त बीजेपी पदाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा की अगर कोई कार्यकर्ता कोई काम करने के लिए कहता है उसको करवाना चाहिए।इस बैठक के बाद सरकार में एक नया जोश देखने को मिल रहा हैं जो की सरकार के लिए एक पॉजिटिव साइन हैं।



