प्रादेशिक

यूपी में माध्यमिक शिक्षक और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस हुई अनिवार्य।

यूपी में माध्यमिक शिक्षक और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस हुई अनिवार्य।

यूपी में इन दिनों शिक्षकों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस को लेकर काफी उठा पटक चल रही है।अब इस व्यवस्था को पूर्णतया लागू कर दिया गया हैं।बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होगी।यहां तक की अब से राजकीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और  कर्मचारियों ने अगर अटेंडेंस नही लगाई तो उनकी सैलरी भी काटी जायेगी।

यह प्रणाली कैसे काम करेगी।
इस व्यवस्था के तहत सभी विद्यालयों के निरक्षको को निर्देश दे दिए गए है कि सभी कर्मचारियों का वेतन बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर बनाये और इस सम्पूर्ण व्यवस्था का निर्वहन  करें जिससे कि एक पारदर्शी व्यवस्था बन सके।अब से सभी प्रधानाचार्य बायोमेट्रिक अटेंडेंस का हिसाब-किताब डीआईओएस कार्यालय भेजेगे।उसी आधार पर कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जायेगा।इसका पालन सभी प्रधानाचार्यो और कर्मचारियों को करना अनिवार्य होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की कड़े निर्देशो के बाद भी शिक्षक और कर्मचारी उड़ा रहे खिल्लियां।
 
 
इस आदेश के प्रभावी तौर पर लागू होने के बाद भी शिक्षक और कर्मचारी आदेशो की खिल्लियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं।वो अपनी सुविधा अनुसार अटेंडेंस लगा रहे हैं।जबकि विभाग ने उन्हें आधे घंटे की छूट तथा टेक्निकल फाल्ट होने पर विद्यालय के समय मे किसी भी समय अटेंडेंस लगाने की बात कही है फिर भी शिक्षक और कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि ऐसे में विभाग क्या कार्यवाही करता है जिससे की यह मुद्दा सुलझ जाये।दूसरी तरफ अगर शिक्षक और कर्मचारी विरोध करते रहे तो विद्यार्थियों का बहुत नुकसान होगा उनका सलाना का कोर्स पीछे होता जायेगा और एग्जाम के समय वो पेपर भी ठीक प्रकार से नही कर सकेंगे।ऐसे में सरकार और उच्च अधिकारियों को चाहिए कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाये ताकि विद्यार्थियों का नुकसान न हो और उनकी पढ़ाई समय से होती रहे।

Related Articles

Back to top button