लखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के 18 संरक्षा कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित।

 

पूर्वोत्तर रेलवे के 18 संरक्षा कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित।

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने सोमवार को संरक्षा से जुड़े 18 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा0) राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया सहित कई शाखाधिकारी भी मौजूद रहे।

पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान के लिए 18 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने कहा कि यात्री सुरक्षा तथा संरक्षित ट्रेन परिचालन को सुनिश्चित करने में कर्मचारियों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारे रेल कर्मियों द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी निष्ठा पूर्वक ड्यूटी की जाती है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को और बल प्रदान करने की दिशा में उनके योगदान को लेकर उनको सम्मानित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।

 

*पुरस्कार पाने वालों में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक भी शामिल*

डीआरएम आदित्य कुमार से संरक्षा पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आर.पी.पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार बॉगड़, विनोद कुमार, आकाश कुमार, अनिल कुमार पासवान, रविन्द्र कुमार, विनोद कुमार, श्री नित्यानन्द, रविकान्त गौड़, रोहित कुमार, रतीराम, शैलेन्द्र कुमार, विंध्याचल सिंह, राम मगन, शेभित कुमार , प्रदीप कुमार, सुनील कुमार यादव और संजय कुमार शामिल हैं।

*स्टेशन डायरेक्टर अरविन्द पांडेय को भी संरक्षा प्रशस्ति पत्र*

पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इसी क्रम में संरक्षा के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ योगदान प्रदान करने के लिए 01 अधिकारी एवं 06 अन्य कर्मचारियों को भी संरक्षा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में लखनऊ जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर अरविन्द पांडेय ,और स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को डीआरएम ने पुरस्कृत किया। इनके अलावा मकबूल अहमद जसवीर सिंह, गोविन्द प्रताप, दिनेश कुमार और आशीष कुमार शामिल रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन एवं अन्य अधिकारी तथा संरक्षा सलाहकार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button