लखनऊ

शिक्षण संस्थाओं का राजनीतिकरण कर रही है भाजपा- अजय राय।

 

शिक्षण संस्थाओं का राजनीतिकरण कर रही है भाजपा- अजय राय।

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी ने कहा कि अब भाजपा शिक्षा का भी राजनीतीकरण करने पर उतारा है। बीजेपी के लोगों को कांग्रेस पार्टी सपने में दिखाई दे रही है। उन्हें सपने में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ हमारे कार्यकर्ता एवं पूरी सेना दिखाई दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्य कारिणी की बैठक में कहा गया कि हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। बिल्कुल अलग होनी चाहिए और है भी। उसका उदाहरण इस प्रकार से देखा जा सकता है कि भाजपा के जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं वह सभी विश्वविद्यालयों के अन्दर हो रहे हैं। फिर चाहे वह राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में हो चाहे वाराणसी में काशी विद्यापीठ में किया गया हो। अजय राय ने मीडिया के जरिए से सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा के लोग शिक्षण संस्थाओं का राजनीतिकरण क्यों कर रहे हैं?

*कांग्रेस ने शिक्षण संस्थाओं को नहीं बनाया जरिया*

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी शिक्षण संस्थान में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किए। उन्होंने उल्टे सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग कोई भी कार्यक्रम शिक्षण संस्थान में किया क्या? उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम जरूर हुए होंगे आपकी भी सरकार है आप भी कर सकते हैं, पर सभी कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में ही क्यों किये जा रहे है? यह मेरा भाजपा के लोगों से सीधा सवाल है। निश्चित तौर पर भाजपा के द्वारा शिक्षण संस्थानों को पूरी तरह से तहस नहस किया जा रहा है।

*विश्वविद्यालयों को पूरी तरह से बनाया संघ का केन्द्र*

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि बीजेपी
विश्वविद्यालयों को पूरी तरह से संघ का केन्द्र बना रहे हैं। क्योंकि संघ के प्रचारक वहां मौजूद रहते हैं। उसका नतीजा यह हुआ कि आईटी बीएचयू की छात्रा के साथ जो बलात्कार की घटना हुई थी उसमें भाजपा के आईटी सेल के अध्यक्ष, महासचिव सचिव और भाजपा के पदाधिकारियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया यह उसी का नतीजा है, जो विश्वविद्यालयों के अन्दर कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद और विधायक के नाम पर गेस्ट हाउस बुक किये जा रहे है। बीएचयू के अंदर भी गेस्ट हाउस हैं जहां विद्यार्थी परिषद के लोग रहते है मगर उनके नाम बुक नहीं होता बल्कि किसी सांसद अथवा विधायक के नाम पर और रहते है। उसमें संघ के प्रचारक तथा विद्यार्थी परिषद के लोग जो वहा पर संघ का प्रचार करते है और संघ की शाखा लगवाते हैं, और वह नाम दो से तीन दिन बाद फिर बदल दिया जाता है, फिर दूसरे सांसद अथवा विधायक के नाम पर अगली बुकिंग की जाती है। नाम बदलकर वहां रहते है और शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद करते हैं।

 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर कसा तंज।

श्री राय ने कहा कि कल बैठक के दौरान जे0पी0 नड्डा जी ने कहा कि सिर्फ अनपढ़ लोगों को ही दिखती है महंगाई और बेरोजगारी अर्थात उनके हिसाब से जो लोग महंगाई और बेरोजगारी की बात करते हैं वह सभी अनपढ़ है।

श्री राय ने कहा कि एक छोटे से होटल में कुछ भर्तियां निकलती हैं, और उसमें हजारों आवेदनकर्ता पहुंच जाते हैं। जिससे पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है। यह घटना गुजरात में घटित हुई है। मैं उसी गुजरात मॉडल की बात कर रहा हूं जिसके जरिये विकास का डंका बजाने की बात कही गई थी। अजय राय ने कहा कि आईएलओ की रिपोर्ट के मुताबिक यदि 100 लोग बेरोजगार हैं तो उसमें से 83 युवा हैं, और सबसे बुरी हालत उत्तर प्रदेश का है। भाजपा के लोग कह रहे हैं कि रोजगार दिया जा रहा है पर सच्चाई यह है कि इनके पास रोजगार के नाम पर न तो कोई योजना है और न ही कोई व्यवस्था है।

*पीएम को बताया महंगाईं मैन*

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीएम नरेंद्र मोदी को महंगाई मैन की संज्ञा दी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का पोस्टर दिखाते हुए कहा कि पिछेल एक साल में सब्जियों के मूल्य 30 प्रतिशत से बढ़ गये। दाल के मूल्य 16 प्रतिशत से लेकर हर खाद्य सामग्री महंगी हो गई। पूरी दुनिया मे कच्चे तेल का दाम गिरा हुआ है और हमारे यहां फिर जनता को महंगे दामों पर पेट्रोल डीजल खरीदना पड़ रहा है।

*इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर निवेश का दावा खोखला*

अजय राय ने कहा कि योगी सरकार द्वारा इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जो निवेश का दावा किया जा रहा है वह भी पूरी तरह से झूठा है। 2023 की समिट में सिर्फ तीन दिनों 33.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए थे, और उसी साल पूरे भारत का निजी निवेश 48.5 लाख करोड़ था। इसका मतलब पूरे भारत के निजी निवेश में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ उ0प्र0 की है। यह सिर्फ झूठ और झूठ के अलावा कुछ नहीं है। 2018 से लेकर 2022 तक सभी इन्वेस्टर्स समिट में जितने निवेश का वादा किया गया था, उसमें जमीन पर सिर्फ 9 से 10 प्रतिशत तक का ही निवेश हुआ है।

*राय ने लगाया पर्चा लीक सरकार का आरोप*

अजय राय ने कहा कि यह सरकार पर्चा लीक सरकार हो गई है। आरओ एआरओ की भर्ती निरस्त हुई, नीट से लेकर नेट तक सभी भर्तियों के मामले अभी चल रहे हैं। कुछ भर्तियों को इन्होंने निरस्त किया है। कुछ पर सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इस पर कुछ भी न बोलते हुए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की ही बात कही। उन्होंने सवाल उठाया कि सिपाही भर्ती लीक का मुख्य आरोपी विनीत आर्या विदेश भाग गया । उसके घर पर बुलडोजर नहीं चला, सबकी गिरफ्तारी हुई फिर विनीत आर्या की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

*कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रही बीजेपी*

अजय राय ने कहा कि सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य कहते हैं कि कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है। और मैं भी उसी दर्द को साझा करता हूं। यह सत्ता में बैठे लोग है। यह भी इसी बात से परेशान है कि इस सरकार में काम नहीं हो रहा है। आम आदमी तो आम आदमी कार्यकर्ता भी असहाय महसूस कर रहा है। लोकसभा 2024 का परिणाम इनकी आपस की लड़ाईयां का ही नतीजा है। अजय राय ने कहा कि अभी सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ जिसमें एनडीए उम्मीदवार 11 सीटों पर बुरी तरह से हारे । और दो सीटों पर बड़ी मुश्किल से जीत पाये। और यह लोग आने वाले समय में पूरी तरह से साफ हो जायेेंगे। अयोध्या तो चला ही गया, काशी जाते जाते किसी तरह से बचा।

प्रेस वार्ता में संगठन महासचिव अनिल यादव, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिदंवी, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, सुधा मिश्रा, अनामिका यादव, सुनीता रावत, आदि मौजूद रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button