Uncategorized
यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, बताया निजी कारणों के चलते दिया इस्तीफा।

यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, बताया निजी कारणों के चलते दिया इस्तीफा।
आज यूपीएससी से जुड़ी एक बडी ख़बर सामने आई हैं।यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज सोनी ने अपना इस्तीफा 14 दिन पहले ही कार्मिक विभाग को भेज दिया था।परंतु यह गुप्त था जिसका आज यानी 20 जुलाई को पता चला हैं।उनका कार्यकाल मई 2029 तक था।उनसे पूछे जाने पर कुछ न कहा बस यह जानकारी दी है कि कुछ व्यक्तिगत कारण है जिस पर इस्तीफा दिया हैं।हालांकि की अभी विभाग द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नही किया गया हैं।उसको होल्ड पर रखा गया हैं।
इस्तीफा ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
जानकार मनोज सोनी के इस्तीफे को ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर विवाद से जोडकर देख रहे हैं।पूजा खेड़कर का चयन विवादों में रहा हैं।मनोज सोनी ने स्प्ष्ट रूप से कहा है मेरा इस्तीफा देना पूजा खेड़कर के विवाद से कोई लेना देना नही हैं।मैंने अपने निजी कारणों से इस्तीफा दिया हैं।
मनोज सोनी के कार्यकाल में कुछ ऐसी जोइनिंग हुई जिन पर विवाद खड़ा हो गया।हाल ही हुआ पूजा खेड़कर का विवाद ,जिसके अंतर्गत आरोप है पूजा खेड़कर ने लो विजन विकलांग कैटेगरी का हवाला देते सिलेक्शन प्राप्त किया था।जो की नियमतः गलत सिलेक्शन हुआ हैं।
दूसरा नाम आता है अभिषेक सिंह का।इन्होंने ने भी विकलांग कैटेगरी के अन्तर्गत लोकोमोटिव डिसऑर्डर के चलते सिलेक्शन प्राप्त किया था।इस डिसऑर्डर में व्यक्ति चलने फिरने में असक्षम होता हैं।यह कमी अभिषेक सिंह ने अपने चयन के समय बताई थी।अभिषेक सिंह का जुड़ाव एक्टिंग की ओर हो गया था जिसके कारण से उन्होंने IAS से त्यागपत्र दे दिया था।पूजा खेड़कर के मामलों की जांच अभी हो रही हैं।



