कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया उप चुनाव की तैयारियों पर मंथन।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया उप चुनाव की तैयारियों पर मंथन।
लखनऊ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय पर विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी पर मंथन किया। उन्होंने जिला व शहर अध्यक्षों के साथ बैठक में कहा कि इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए सभी सीटों पर कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं। वह कांग्रेस मुख्यालय पर विधानसभ उप चुनाव से सम्बन्धित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक का संचालन संगठन महासचिव अनिल यादव ने किया।
बैठक की कार्यवाही शुरू करने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस सांसद मसूरियादीन पासी की पुण्यतिथि के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अजय राय ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, वहां बेहतर प्रदर्शन के निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने एवं होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हो इस पर सभी से सुझाव मांगे।
*पदाधिकारियों ने दी तैयारियों की जानकारी*
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने जिले की उपचुनाव से सम्बन्धित विधानसभा सीट वार रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि वहां इंडिया गठबंधन किस प्रकार से अपनी जीत सुनिश्चित कर सकता है। पदाधिकारियों ने इस पर अपने विचार और सुझाव भी दिए। सभी के विचारों और सुझावों को सुनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने के पूर्व गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
*मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की बधाई*
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन की बधाई दी। अजय राय ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ केक काटकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के दीर्घायु होने की कामना की।
इसके बाद श्री राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ों न्याय यात्रा का प्रतिफल रहा कि देश की जनता सचेत हुई । इसी वजह से लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे को विफल करने का काम किया। प्रदेश के छोटे-छोटे दलों का साथ मिला।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा एवं बसपा को मौका देकर देख चुकी है और अब वह कांग्रेस की ओर आशा भरी निगांहों से देख रही है। हमें पूरी ताकत के साथ चुनाव में मेहनत करने की आवश्यकता है। यह 2024 के उपचुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को मजबूत करेगा।
बैठक में पूर्व मंत्री सदल प्रसाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, मनीष मिश्रा, आलोक प्रसाद, राहुल राय, प्रदेश महासचिव सुबोध शर्मा, कौशलेन्द्र यादव, योगेन्द्र मिश्रा, मनोज गौतम, अंशू तिवारी, प्रदेश सचिव विनीत पराशर वाल्मीकि, अशोक सैनी, बृजेन्द्र मिश्रा, अर्चना राठौर, मिथुन त्यागी, संत राम नीलांचल, जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण विनीत त्यागी, विजय चौधरी, ठा0 सोमवीर सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, अरूण कुमार तिवारी, प्रदीप मिश्रा, विनिता शाक्य औरअजय दूबे, मौजूद रहे।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



