इन्टर डिवीजन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन।

इन्टर डिवीजन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन।
लखनऊ।उत्तर रेलवे की टेबल टेनिस टीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया। मुरादाबाद मण्डल द्वारा रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद मे दो दिवसीय इन्टर डिवीजन टेबल टेनिस चैम्पियन का आयोजन किया गया I जिसमें उत्तर रेलवे की छह टीमों ने हिस्सा लिया I इस प्रतियोगिता में लखनऊ मण्डल की टेबल टेनिस टीम ने भी हिस्सा लिया। मंडल के खिलाड़ियों ने अत्यंत दमखम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया I
उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई 24 को उपविजेता टीम के सदस्यों ने मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा से भेंट की। टीम ने मण्डल रेल प्रबंधक को इस प्रतियोगिता की जानकारी दी।डीआरएम ने टीम की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करने की अपेक्षा की I इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी/ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सी. एण्ड डब्ल्यू ) देवेश शर्मा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, खेलकूद सचिव एवं टेबल टेनिस टीम के खिलाड़ीगण भी मौजूद रहे I
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



