लखनऊ के गणेश गंज ग्रेनमार्केट के निकट लालूचकी के पास 6 महीने से नहीं बन पा रही सड़क।

लखनऊ के गणेश गंज ग्रेनमार्केट के निकट लालूचकी के पास 6 महीने से नहीं बन पा रही सड़क।
गणेशगंज वार्ड में विधायक निधि से बन रही 6 महीने से नहीं बन पाई सड़क , ठेकेदार तो आते हैं खुदाई करते हैं और चले जाते हैं हालात कुछ इस प्रकार हो गए है कि आज आसपास के लोगों ने गणेशगंज वार्ड के अंतर्गत बैनर टांग दिया है।क्षेत्र के निवासियों यह तरीका निकाला अपनी नाराजगी व्यक्त करने का।
देखने वाली बात यह है कि यह गली बीते 6 महीने से बन रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्बंधित विभाग के अधिकारी आते है जांच पड़ताल करते है और चले जाते है।स्थिति ज्यो की त्यों बनी रहती है।हालातो से तंग आकर लोगो बैनर लगाकर अपनी बात उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।
यह देखकर आश्चर्य तब होता है जब ज्ञात होता है कि इस क्षेत्र के पार्षद गिरीश गुप्ता जी है जो की बीजेपी से है जो कि सत्ता पक्ष की पार्टी है वो यह छोटा सा कार्य नही करा पा रहे है।गणेश गंज के निवासी बहुत ज्यादा आक्रोश में है यह बात गिरीश गुप्ता को समझनी होगी क्योकि क्षेत्रवासियों ने उन्हें अपना पार्षद चुना है।उनको अपने कर्तव्यों को पूर्णतयः निर्वहन करना चाहिए जिससे कि जनता का उनपर विश्वास बना रहे।



