Uncategorized
सीएम योगी ने मानसून सत्र प्रारम्भ होने से पहले से पहले बैठक में एनडीए सहयोगियो से कही बड़ी बात।

सीएम योगी ने मानसून सत्र प्रारम्भ होने से पहले से पहले बैठक में एनडीए सहयोगियो से कही बड़ी बात।
लोकसभा चुनाव के बाद NDA सरकार में कुछ न कुछ उथल-पुथल चल ही रही हैं।कभी विपक्ष किसी बात को लेकर चुटकी लेता है तो कभी सत्ता पक्ष के मंत्री आपस मे भीड़ जाते है।स्थिति यहां तक बनी की केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ गया।
उत्तर प्रदेश की बात की जाये तो यहाँ भी सब कुछ ठीक नही चल रहा हैं।उत्तर प्रदेश का मानसून सत्र शुरू होने से पहले NDA और सहयोगी दलों की बैठक सोमवार को लोकभवन में हुई थी जिसको सीएम योगी जी संबोधित कर रहे थे।इस सभा मे दोनों उप-मुख्यमंत्री उपस्थित थे।यहां सत्र को लेकर चर्चा होनी थी।
योगी जी ने कही ये बड़ी बात।
इस बैठक में सीएम योगी जी ने बहुत ही गंभीर बात कही।उन्होंने कहा अगर अभी चुनाव हो जाये तो बीजेपी और सपा की बराबर – बराबर सीटें आ जायेगी।संख्या बल के आधार पर अगर देखा जाये तो योगी जी कहना चाहते थे कि 185 बीजेपी की और 185 सपा की।यह बात योगी जी का कहना NDA सरकार नजरिये से बहुत ही गंभीर बात हैं।जिसको किसी भी सूरत में नकारा नही जा सकता हैं।योगी जी के इस बात कहने का अर्थ यह बनता है कि वह अपने तमाम सहयोगियों को यह बताना चाह रहे है कि अब हमें और मेहनत करने की आवश्यकता है जिससे की आगामी होने वाले उपचुनावों में बीजेपी अच्छे मार्जिन से जीत सके और जनता में अपना विश्वास निरंतर बनाये रखे।उन्होंने अपने सहयोगियो को यह भी कहा कि हमे अपनी स्थिति का स्वयं आकलन करना होगा और जो भी कमियां है उसको तत्काल प्रभाव से सुधारना भी होगा।
सीएम योगी एक बहुत दूरदर्शी स्वभाव के व्यक्ति है बीजेपी और पीएम मोदी तथा संगठन को पूरा विश्वास है कि योगी जी आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक बेहतर आयाम तक ले जायेंगे।



