Uncategorized

लखनऊ न्यायालय में तमंचा लेकर घुसा युवक।वकीलो ने शक होते ही पकड़कर पुलिस को सौंपा।

लखनऊ न्यायालय में तमंचा लेकर घुसा युवक।वकीलो ने शक होते ही पकड़कर पुलिस को सौंपा।
लखनऊ।आज राजधानी में बहुत बड़ा हादसा होते-होते वकीलों की सूझबूझ से टल गया।आज दोपहर 1 बजे करीब न्यायालय के गेट नम्बर तीन पर मोहान रोड निवासी अमन खान नामक युवक कोर्ट परिसर में पहुँचा।उसकी गतिविधियों पर वकीलों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सुहैल अहमद ने अपने साथियों के साथ इस अपराधी को पकड़ा था।
थाना वजीरगंज इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर इस अपराधी को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया।उन्होंने जानकारी दी कि प्राम्भिक जांच में लग रहा है कि अमन खान किसी अधिवक्ता की हत्या करने के इरादे से कोर्ट परिसर में घुसा था।समय रहते वकीलों को इस पर शक हो गया तो वकीलों ने इसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने जांच पूरी हो जाने पर और अधिक जानकारी पता चल पायेगी की असल मे अमन खान किस इरादे से और किसी हत्या करना चाहता था।

Related Articles

Back to top button