लखनऊ
राजधानी में मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई।सिविल अस्पताल में भर्ती।

राजधानी में मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई।सिविल अस्पताल में भर्ती।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह बहुत ही दुख भरी घटना घटित हो गयी हैं।लखनऊ के सीएम आवास के बाहर एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।मौके पर मौजदू पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझा कर उसको फौरन लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

क्या है पूरा मामला।
आज लखनऊ में सुबह मुख्यमंत्री आवास के पास गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में उन्नाव जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र स्थित छत्ता खेड़ा गाँव निवासी महिला अंजली जाटव(लगभग 36 साल) पत्नी देशराज सीएम आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने गयी थी।बताया जा रहा है वह जनता दरबार में अपने एक छोटे बच्चे के साथ आई थी।महिला जब जनता दरबार से होकर जैसे ही बाहर आई वैसे ही उसने अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।देखते ही देखते वो बुरी तरह से जलने लगी उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।उसके बाद बिना किसी देरी के पुलिस ने उसको लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देख रेख में उसका इलाज चल रहा हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है उसका कोई घरेलू मामला है जिससे त्रस्त होकर उसने ऐसा कदम उठाया।फिलहाल उन्नाव पुलिस का कहना है कि महिला ने पुरवा थाने में अपने ससुराल के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमे पति और देवर को जेल भी भेजा जा चुका है।लेकिन बताया जा रहा है कि जब महिला अपने ससुराल वापस गयी तो उसे घर मे प्रवेश करने नही दिया गया तथा पुलिस ने भी उसकी कोई मदद नही की।जिससे तंग आकर उसने आज यह कदम उठाया है।फ़िलहाल उसका इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहे।



