लखनऊ

डीआरएम ने उत्कृष्ट रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत।

डीआरएम ने उत्कृष्ट रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत।

उत्तर रेलवे के डीआरएम एसएम शर्मा ने मंगलवार को उत्कृष्ट संरक्षा कर्मियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने मंडल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में आठ संरक्षा कर्मियों को पुरस्कृत किया। मण्डल रेल प्रबंधक एस.एम. शर्मा ने संरक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्हें बधाई भी दी

मण्डल रेल प्रबंधक एस.एम. शर्मा ने कहां कि संरक्षा के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहते हुए तथा दुर्घटना बचाने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया उनमें राजेश कुमार गेटमैन, विकास कुमार,प्वाइंट्समैन आलोक कुमार प्वाइंट्समैन, विनोद कुमार ट्रैकमैन राहुल कुमार प्वाइंट्समैन, पीयूष कुमार सिंह,प्वाइंट्समैन, चन्द्रजीत यादव लोको पायलट, मनोज सिंह यादव, सहा. लोको पायलट शामिल हैं I इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी।इससे प्रेरणा लेने की अपील कीI इस कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक सचिन वर्मा एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता सहित संरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button