प्रादेशिक

*मुख्य सचिव से भी मिला प्रतिनिधि मंडल*

मुख्यमन्त्री की घोषणाओं को पूरा करेगा प्रधान संगठन।

लखनऊ।मुख्यमन्त्री की घोषणाओं को पूरा कराए जाने की माँग को लेकर प्रधान संगठन ने मंगलवार को विभागीय मन्त्री और मुख्य सचिव से मुलाक़ात की। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सुबह पंचायतीराज मन्त्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाक़ात कर प्रधानों द्वारा किए जा रहे जनोपयोगी कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने
1500 से कम आबादी वाली उत्तर प्रदेश की 12168 ग्राम पंचायतों को प्रत्येक वर्ष अधिक धनराशि दिये जाने सहित विभिन्न विषयों पर भी बात की।

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि 1000 से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों को प्रत्येक वर्ष 5 लाख का अतिरिक्त अनुदान दिया जाना है। एक हज़ार से 1500 के बीच आबादी की ग्राम पंचायतों को 6 लाख की धनराशि प्रति वर्ष प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
2 प्रधानों को ज़िला योजना समिति का सदस्य बनाए जाने तथा एमजी नरेगा के भुगतान का डोंगल ग्राम पंचायतों को प्रदान किए जाने सम्बन्धी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा किए जाने पर भी विभागीय मन्त्री को जानकारी दी गयी है।

*मुख्य सचिव से भी मिला प्रतिनिधि मंडल*

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को ही मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बैठक कर उनके समक्ष भी माँगें रखी गयीं। मुख्य सचिव ने प्रधानों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा,वाराणसी के ज़िलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,विनोद पांडेय,रामआसरे मौर्या,राज कुमार,रमेश राजभर एवं कैलाश यादव शामिल थे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button