लखनऊ

रेलवे ने ट्रेनों के इंजनों पर देश के शूरवीरों के नाम अंकित कर उनके महान कृत्यों को किया याद।

 

रेलवे ने ट्रेनों के इंजनों पर देश के शूरवीरों के नाम अंकित कर उनके महान कृत्यों को किया याद।

लखनऊ।आजादी के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर इस वर्ष भारतीय रेल ने एक अनूठी पहल की है I इस पहल के तहत रेलवे ने अपने लोकोमोटिव (इंजनों ) पर देश के शूरवीरों एवं राष्ट्रनायकों का नामकरण करके उनके महान कृत्यों को स्मरण कर रहा है I इस दिशा में उत्तर रेलवे के डीआरएम एस एम शर्मा ने लखनऊ मण्डल में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है I जिसके तहत लखनऊ के डीजल शेड, आलमबाग़ में कुल 21 लोकोमोटिव (इंजनों ) का राष्ट्र नायकों के नाम पर नामकरण किया गया है।

उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मण्डल द्वारा गर्व एवं स्वाभिमान के प्रतीक अपने राष्ट्र नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कृतज्ञ नमन करते हुए एवं उनके अदम्य साहस, शौर्य,पराक्रम एवं बलिदानों को याद किया जा रहा हैI ये सभी लोकोमोटिव देश की स्वतंत्रता के कर्णधार शूरवीरों एवं उन अमर सेनानियों के नाम से अलंकृत होंगे जिन्होंने परमवीर चक्र, महावीर चक्र, अशोक चक्र जैसे अनेक वीरता पुरस्कार प्राप्त किए I

इन नामों का यह है क्रमवार ब्यौरा।

महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी , लाचित बरफूकन, रानी नायकी देवी, रानी अंबिका, मोतीबाई, मेजर सोमनाथ शर्मा, ब्रिगेडियर मो. उस्मान, मेजर जनरल सलीम कालेब, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह, कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला, मेजर मोहित शर्मा, लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह, मेजर मुकुंद वरदराजन, मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, कर्नल जोजन थॉमस, मेजर दिनेश रघु रमन, कैप्टन मान बहादुर राय, लांस नायक अलबर्ट एक्का एवं नायक जदुनाथ सिंह शामिल हैं I

इस संबंध में मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा ने अवगत कराया कि भारतीय स्वतंत्रता के इन आधार स्तंभों एवं राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अतुलनीय योगदानों एवं त्याग को स्मरण करते हुए लोकोमोटिव (इंजनों )पर उनका नाम अंकित करके उनकी शौर्य गाथा का यशोगान किया जा रहा है एवं इस कार्य द्वारा इन सभी विभूतियों को मण्डल द्वारा अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की जा रही है I

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button