लखनऊ

कर्नल एसएन मिश्र ओबीई मेमोरियल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र सम्मानित।

कर्नल एसएन मिश्र ओबीई मेमोरियल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र सम्मानित।

लखनऊ।78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को कर्नल एसएन मिश्र ओबीई मेमोरियल स्कूल प्रबंधन ने प्रतिभाशाली स्टुडेंट्स को सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधबार काउन्सिल के पूर्व अध्यक्ष डा. एलपी मिश्र ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया।
कर्नल एसएन मिश्र ओबीई मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक सन्मय शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान मेधावी छात्रों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं आँल इंडिया स्तर पर सी.बी.एस.ई की बडिंग औथर प्रतियोगिता के विजयी कक्षा 9 की छात्रा रचना कुमारी को मुख्य अतिथि ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री टी.एन.मिश्र, डायरेक्यर प्रीती त्रिवेदी, प्रधानाचार्या पूजा सिंह सहितकई शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहें।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button