लखनऊ

सीसीएसआई एयरपोर्ट ने नवनिर्मित टर्मिनल 3 पर मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस।

 

सीसीएसआई एयरपोर्ट ने नवनिर्मित टर्मिनल 3 पर मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस।

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (सीसीएसआईए) ने नवनिर्मित टर्मिनल 3 पर हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। टर्मिनल 3 पर आयोजित समारोह में सीआईएसएफ की एएसजी यूनिट, एआरएफएफ टीम, एयरलाइंस, एयरपोर्ट कर्मचारियों और एयरपोर्ट के अन्य हितधारकों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम और प्रस्तुति की गईं। इस दौरान उन्होंने देश के शहीदों को भी नमन किया।

सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि “यह एयरपोर्ट के लिए एक नई शुरुआत थी, क्योंकि हमने नवनिर्मित टर्मिनल-3 के प्रांगण में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण के पश्चात सीआईएसएफ के श्वान दस्ते ने गंभीर परिस्थितियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं सीआईएसएफ के कमांडो ने किसी भी स्थिति में दुश्मनों को परास्त करने के लिए विभिन्न युद्ध कौशल और तरीकों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। एयरलाइंस और एयरपोर्ट कर्मचारियों ने गायन और नृत्य का प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीता। समारोह में सीआईएसएफ और प्रोजेक्ट के सदस्यों को पुरस्कार भी दिए गए। समारोह के दौरान सीआईएसएफ की बीडीडीएस टीम ने बम हैंडलिंग का प्रदर्शन भी किया।

लोगों में जागरूकता लाने के लिए किया प्रदर्शन।

एयरपोर्ट प्रशासन ने दर्शकों के साथ जागरूकता संदेश भी साझा किया। बताया गया कि यदि किसी को हवाई अड्डे पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई दे या मिले तो तुरंत एयरपोर्ट सुरक्षा टीम को जानकारी देनी चाहिए। इसके साथ ही यात्री सुरक्षा के प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। हवाई अड्डे पर आग लगने या दुर्घटना होने की परिस्थिति में एयरपोर्ट रेसक्यु और अग्निशमन दल ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button