क्राइम
नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके उड़ाए 17 करोड़।

नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके उड़ाए 17 करोड़।
नोएडा।नोएडा से बहुत ही चौकाने वाली खबर सामने आई है।यहाँ पर एक बैंक का सर्वर हैक करके 17 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज कल के चोर कितने शातिर हो गए हैं।हालांकि पुलिस ने मामले गंभीरता को समझते हुए तुरंत हरकत में आ गयी और आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं।
नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके 17 करोड़ रुपए निकाल लिए गये,जिसमे हर्ष बंसल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हर्ष का CA भाई शुभम बंसल फरार है। दोनों भाइयों ने फर्जी फर्म बनाईं। फिर उनके खातों में नैनीताल बैंक का 17 करोड़ ट्रांसफर कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें कुछ आईटी एक्सपर्ट भी शामिल हैं जिन्होंने बैंक के मुख्य डाटा सर्वर को हैक कर लिया था।



