लखनऊ
अब लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के पर्चे पर होगी मरीज से सम्बंधित समस्त जानकारी।नही भटकना पड़ेगा तीमारदारों को।

अब लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के पर्चे पर होगी मरीज से सम्बंधित समस्त जानकारी।नही भटकना पड़ेगा तीमारदारों को।
ओपीडी में ऑफलाइन बनने वाले पर्चे पर अब हर विभाग और कमरे की जानकारी रहेगी।यह बलरामपुर अस्पताल की ओर से अच्छी पहल मानी जा रही है।इससे डॉक्टरों के साथ -साथ मरीज के तीमारदारों को आसानी होगी।पहले तीमारदारों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
इस नई प्रक्रिया के लागू होने से मरीज और तीमारदार को ओपीडी में संबंधित विभाग के डॉक्टर का कमरा तलाशने में आसानी होगी।बलरामपुर में दो मंजिला ओपीडी है रोजाना ओपीडी में चार से छह हजार मरीज और उनके तीमारदार आते हैं।अभी तक ऑफलाइन मिलने वाले पर्चे से मरीज और तीमारदार ओपीडी में पूछताछ कर संबंधित विभाग के डॉक्टर का कमरा खोजते थे।ऑफलाइन पर्चे पर भूतल प्रथम और दूसरे तल के साथ ओल्ड ओपीडी के विभागों जांच केंद्र आदि का विवरण दर्ज रहेगा।पर्चे को पढ़कर मरीज, तीमारदार संबंधित ओपीडी डॉक्टर के कमरे में आसानी से पहुंच सकेगा।



