लखनऊ

स्कूलों के सामने गाड़ियों की पार्किंग पर स्कूल जवाबदेह होंगे।

स्कूलों के सामने गाड़ियों की पार्किंग पर स्कूल जवाबदेह होंगे।

कोर्ट के आदेशानुसार, स्कूल वैन से कक्षा पांच तक के बच्चों को परिसर में उतारा जाएगा।

लखनऊ। एक हफ्ता बीत गया है। बीते 28 अगस्त को डीसीपी की बैठक और पांच सितंबर को कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया। अब सोमवार से स्कूलों के सामने ट्रैफिक जाम पर स्कूली संस्थानों को जवाब देना होगा। इसलिए कोर्ट के आदेश और डीसीपी के दिशानिर्देशों का हर हाल में स्कूली संस्थानों को पालन करना होगा। इसी क्रम में स्कूल वैन से कक्षा पांच तक के बच्चों को परिसर में उतारा जाएगा और छुट्टी के बाद परिसर से बच्चों को ले जाएंगेl
डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि 28 अगस्त की बैठक में स्कूली संस्थानों को जो आठ दिशानिर्देश दिए थे, उनका पालन जरूरी हैं। मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर जाम की स्थिति की रिपोर्ट देगी। जाम लगने पर स्कूल के नोडल ट्रैफिक अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button