Uncategorized
यूपी में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने उठाये कड़े कदम।

यूपी में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने उठाये कड़े कदम।
इन दिनों कोलकाता के एक मेडिकल कालेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए हादसे के बाद से यूपी में योगी सरकार एक्शन में है।योगी सरकार द्वारा डॉक्टरों को लेकर एक नई गाइड लाइन जारी की गई है जिससे डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता हो जाएगी।
क्या है अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए आदेश।
इसके अंतर्गत अब डॉक्टर्स सुरक्षाकर्मियों के साथ मरीज को देखने जायेंगे।माना यह जा रहा है कि कोलकाता की घटना के बाद यह गाइडलाइन जारी की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ने इस नई गाइडलाइन को सख्ती के साथ लागू करने के आदेश दिए है।अब से अस्पतालों के ब्लॉक, छात्रावास में भी गश्त बढ़ाई जायेगी।इस नए प्रावधान के तहत अस्पताल परिसर के प्रवेश,निकासी सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य कर दिया गया है यहां तक कि वार्ड जाने वाले रास्तों पर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी।एक कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा जिससे 24 घंटे देख-रेख की जायेगी।अस्पतालों की सुरक्षा के लिए चौकीयां भी बनाई जाएंगी जिससे की आपातकाल स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके और कोई अनहोनी न होने पाये।इसके साथ ही साथ नज़दीक के पुलिस स्टेशन भी 24 घंटे सम्पर्क में बने रहने के निर्देश जारी किए गए है।अस्पतालों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अस्पतालों में हथियार ले जाने की मनाही होगी।इसके लिए प्रवेश और निकासी द्वारा पर चेकिंग की व्यवस्था की जायेगी।



