एसडीजीएम डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने कहा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें रेल अफसर।

एसडीजीएम डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने कहा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें रेल अफसर।
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ उप महाप्रबंधक डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने गुरुवार को कहा कि सभी रेल अफसर और कर्मचारी पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें। पूरी कोशिश की जानी चहिए कि रेल यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलें। दूसरी तरफ उन्होंने टेंडर के दौरान बरती जाने वाली गलतियों के प्रति भी आगाह किया। वहीं उन्होंने अंतिम छोर तक विजिलेंस की पहुंच पर भी जोर दिया।
वरिष्ठ उप महाप्रबंधक डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने लखनऊ पहुंचकर सबसे पहले डीआरएम एसएम शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने डीआरएम एसएम शर्मा और एडीआरएम नीलिमा सिंह सहित सभी शाखाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विजिलेंस की आउटरीच बढ़ाने से लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। डॉ मोनिका ने कहा कि टेंडर करने के दौरान हर छोटे बड़े पहलू पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जिससे न तो विजिलेंस केस हो और न ही किसी को शिकायत का कोई मौका मिले। उन्होंने यह भी कहा कि को भी विजिलेंस केस लंबित हैं उन्हे समय से निस्तारित किया जाना चाहिए। जिससे दोषियों को समय से दंड मिल सके। इसके अलावा किसी भी हालत में निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होनी चाहिए
*ईमानदारी से काम करने वाले अफसरों का बढ़ाएं उत्साह*
वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले अफसरों का उत्साह बढ़ाना चाहिए। साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मचारी को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विजिलेंस को लेकर कोई हौवा खड़ा किया जाए।
वहीं उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अफसरों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड के मानकों के अनुसार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।
*मंडल की गतिविधियों का भी लिया जायजा*
एसडीजीएम ने डीआरएम एसएम शर्मा से लखनऊ मंडल में चल रही गतिविधियों का भी जायजा लिया। उन्होंने मंडल में चल रहे कार्यों को समय से पूरा करने पर भी जोर दिया। एसडीजीएम ने ट्रेनों के समयपालन और यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने की संभावनाओं पर बल दिया।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



