आरडीएसओ में मानसिक स्वास्थ्य के जागरूकता पर सेमिनार।

आरडीएसओ में मानसिक स्वास्थ्य के जागरूकता पर सेमिनार।
आरडीएसओ में गुरुवार को भारतीय जनसंख्या में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर एक सेमिनार आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि केजीएमयू ने मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफ़ेसर डॉ. एस. के. कर ने आरडीएसओ के अफसरों और कर्मचारियों को मानसिक बीमारियों के खतरों से अवगत कराया।
आरडीएसओ में डॉ. कर ने मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक बीमारी, मानसिक बीमारी के प्रकार, उपचार और इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आरडीएसओ के डीजी उदय बोरवणकर ने भी अधिकारियों को संबोधित किया।
इस मौके पर एस. के. बंसल, महानिदेशक (विशेष) इंजी. ए. एम. रिजवी, एडीजी अमर नाथ दुबे, पीसीपीओ, डॉ. कमल किशोर पीसीएमओ, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ वीणा वर्मा और आरडीएसओ के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी सेमिनार में शामिल हुए ।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



