आईआरसीटीसी लेकर आया है लखनऊ से बाली (इन्डोनेशिया) का हवाई टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी लेकर आया है लखनऊ से बाली (इन्डोनेशिया) का हवाई टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय ने यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए बाली (इन्डोनेशिया) भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज लांच किया है। यह पैकेज लेने वालों को 13.11.24 से 18.11.24 तक 06 दिन एवं 05 रात्रि का बाली भ्रमण का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से बाली (इन्डोनेशिया) जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए चार सितारा होटल में व्यवस्था है। यात्रा के दौरान केआक नृत्य प्रदर्शन के साथ उलुवतु मंदिर का दौरा, उबड कॉफी प्लांटेशन, रॉयल पैलेस के साथ पूरे दिन किंतामनी टूर कराया जायेगा।
*क्रूज पर भी डिनर की व्यवस्था*
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इस टूर पर जाने वालों को क्रूज पर भी डिनर की व्यवस्था की जाएगी । इसके अलावा सफारी और मरीन पार्क के साथ जंगल हॉपर पास एवं तंजुंग बेनोआ बीच पर टर्टल आईलैंड का भ्रमण कराया जायेगा। इसके साथ ही यात्री तनाह लाट (इंडियन ओशिन) में ढलता सूरज का आनन्द ले सकेंगे।
दो लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 93200 का खर्च।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर पर जाने वाले
दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 93200/- प्रति व्यक्ति है।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 100500/- प्रति व्यक्ति है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0-89300/-(बेड सहित) एवं मूल्य रू0- 85500/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है।
*पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग*
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट -www.irctctourism.com आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे। उन्होंने बताया कि
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये लखनऊ आफिस के मोबाइल 8287930922 और 8287930902 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



