
फ्रेंड्स इलेवन पूजा समिति दुर्गोत्सव में दिखी बंगाल की झलक।
फ्रेंड्स इलेवन पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित दुर्गोत्सव में रविवार की सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इससे पहले महाष्टमी और दशमी के मौके पर भी दुर्गा पूजा के दौरान कई भव्य आयोजन किए गए। बंगाली समाज के साथ ही यूपी की भी कई महिलाओं ने दुर्गा प्रतिमाओं की विदाई के समय ‘सिंदूर खेला में हिस्सा लिया।

बंगाली समाज के सैकड़ों परिवार माता के दर्शन कर पारंपरिक ढाक की धुन पर नृत्य करते हुए सिंदूर खेला में शामिल हुए। विवाहित महिलाओं ने माता रानी को सिंदूर अर्पित किया और मां से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। सभी भक्त महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर उत्साह के साथ माता रानी को अगले बरस फिर आने का आमंत्रण दिया।
*विदाई के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां से लिया आशीर्वाद*
फ्रेंड्स इलेवन पूजा समिति करीब दो दशक से आलमबाग स्थित मुनव्वर बाग, रेलवे कालोनी में लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। शुक्रवार को जहां नवीन शारदीय उत्सव में ढाक की थाप पर धुनिची नृत्य के साथ आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना की गयी। यहां मां की आरती की गयी तथा मां को भोग लगाया गया। समिति के सचिव राकेश कनौजिया ने बताया कि रविवार को सिंदूर खेला के आयोजन में बड़ी संख्या में सुहागिल महिलाओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले शनिवार को कन्या भोज के साथ ही समिति ने भंडारे का भी आयोजन किया। शाम को महिलाओं ने जोरदार आरती का आयोजन किया। रात में क्षेत्रीय लोगों ने डांडिया में शामिल होकर नृत्य का आनंद लिया। जिसमे बड़ी संख्या में रेलकर्मी और उनके परिवारीजन शामिल हुए। कई गणमान्य लोगों का भी आवागमन रहा। राकेश कनौजिया ने बताया कि फ्रेंड्स इलेवन पूजा समिति से जुड़े सभी परिवार भी सिंदूर खेला में शामिल हुए।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



