लखनऊ

दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

फ्रेंड्स इलेवन पूजा समिति महाष्टमी और दशमी के मौके पर आलमबाग स्थित मुनव्वर बाग, रेलवे कालोनी में लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जहां नवीन शारदीय उत्सव में ढाक की थाप पर धुनिची नृत्य के साथ आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना की गयी। यहां मां की आरती की गयी तथा मां को भोग लगाया गया। समिति के सचिव राकेश कनौजिया ने बताया कि शाम को पडाल में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।
वहीं शनिवार को सिंदूर खेला के आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कन्या भोज के साथ ही समिति ने भंडारे का भी आयोजन किया। शाम को महिलाओं ने जोरदार आरती का आयोजन किया। वहीं रात को डांडिया की धूम मची। जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में रेलकर्मी और उनके परिवारीजन शामिल हुए। कई गणमान्य लोगों का भी आवागमन रहा।

*पूरे इलाके के लोगों के आने से रहती है धूमधाम*

राकेश कनौजिया ने बताया कि फ्रेंड्स इलेवन पूजा समिति पूरे इलाके के लोगों के आने से पूरे नवरात्र भर काफी धूमधाम रहती है। मुनव्वर बाग कालोनी के सभी लोग पूरे उत्साह से दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं। जिससे दुर्गा पूजा का आयोजन काफी उत्साहजनक हो जाता है। दुर्गा पूजा के बाद शनिवार को आयोजित डांडिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से माहौल काफी खुशनुमा रहा।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button