लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी।

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी।
राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में बहुत ही दुखद घटना घटित हो गयी।इस घटना के अंतर्गत बलराम पुर अस्पताल में लिफ्टमैन के पद पर कार्यरत अखंड नामक व्यक्ति ने गार्ड रूम में खुद को लॉक करके फांसी लगा ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंखड की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।अखंड को उसकी कम्पनी ने नौकरी से निकाल दिया था वह यह सदमा सहन नही कर सका जिसके चलते उसने स्वयं की जीवन लीला ही समाप्त कर ली।इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को प्राप्त हुई उसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अखंड के पिता बलरामपुर अस्पताल में सरकारी कर्मचारी है।
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की वजह साफ हो पायेगी।अभी फिलहाल इस घटना के अंतर्गत जो भी उचित कार्यवाही होनी चाहिए वो हमारे द्वारा की जा रही है।



