अल्मोड़ा के मार्चुला में बस खाईं में गिरी, 36 की मौत- 19 यात्री घायल।

अल्मोड़ा के मार्चुला में बस खाईं में गिरी, 36 की मौत- 19 यात्री घायल।
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यात्री बस के खाईं में गिरने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई तथा 19 यात्री घायल हो गए। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है। सोमवार सुबह गौरीखाल से एक बस रामनगर के लिए निकली थी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को रिषीकेश एम्स भेजा गया है।
CREDIT BY-
BHAUMENDRA SHUKLA
SENIOR JOURNALIST



