सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे पर प्रतिबंध मामले को लेकर दिल्ली सरकार और पुलिस को लगाई कड़ी फटकार।

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे पर प्रतिबंध मामले को लेकर दिल्ली सरकार और पुलिस को लगाई कड़ी फटकार।
दिल्ली ने अक्सर किसानों के पराली जलाने के बाद से वायु प्रदूषण अत्यधिक बढ़ जाता है जिसके बाद से दिल्ली की जनता का सांस लेना दूभर हो जाता है इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था की दिल्ली में दीवाली में पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा।परंतु सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दिल्ली सरकार और पुलिस दोनों ही ठीक प्रकार से लागू कराने में विफल रही।इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस को दोनों को ही कड़ी फटकार लगाई है और जवाब तलब किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें अखबारों में कई ऐसी खबरें मिलीं जिसमें कहा गया कि पटाखों पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध नहीं लगा। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे पर प्रतिबंध के नियम को लागू नहीं करने पर दिल्ली सरकार से तुरंत जवाब देने को कहा है।
अब देखना होगा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस क्या जवाब देती है।कुछ हो या न हो इससे दिल्ली सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।अब देखना यह होगा कि दिल्ली सरकार अपना बचाव कैसे करती है।



