लखनऊ

इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल लखनऊ के पास जलाया जा रहा कूड़ा, बना रहा वायु प्रदूषण का कारण।

इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल लखनऊ के पास जलाया जा रहा कूड़ा, बना रहा वायु प्रदूषण का कारण।

लखनऊ।कैंसर बाग नियर चाइना गेट पुराना तुलसी सिनेमा के पास वही पर इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल है।उसी जगह पर नगर निगम सफाई कर्मी कूड़े को इकठ्ठा कर वहीं पर जला देते है । आज जब दैनिक इंडिया न्यूज के संवाद दाता ने इस बारे में सफाई कर्मी से बात की और कहा कि इस जगह पर आई अस्पताल है जहां पर लोगो के आंख का आपरेशन होता है उन लोगों को यह धुआं नुकसान करेगी तो सफाई कर्मी कहता है मै तो यहीं कूड़ा जलाऊंगा आपको जिससे जो भी कहना हो कह दो मेरा सुपर वाइजर जो कहेगा वही करूंगा।

जब सुपरवाइजर का मोबाइल नंबर मांगा तो वह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। और धमकी देता हुआ कहा आपको जो कहना कहो कोई मेरा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता । इधर शर में पलूशन चरम सीमा पर है इधर यह नगर निगम सफाई कर्मी प्रदूषण फैला रहा है यह कहां का इंसाफ है।

इसी तरह शहर में कहां कहां कूड़ा जलाया जा रहा है और हवा में प्रदूषण मिल कर आम आदमी को नई नई बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है इसको सरकार व जिम्मेदार अधिकारी न रोके तो इसका मनुष्यों पर बुरा असर पड़ेगा।

 

UDAY RAJ 

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button