लखनऊ

जानकीपुरम में एक अवैध व्यावसायिक निर्माण सील।

जानकीपुरम में एक अवैध व्यावसायिक निर्माण सील।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर मेें अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने जानकीपुरम क्षेत्र में 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि माला सिंह व अन्य द्वारा जानकीपुरम के सेक्टर-जे में भूखण्ड संख्या-3/245 पर लगभग 2152 वर्गफिट क्षेत्रफल में अवैध रूप से बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल तक निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। इसके अनुपालन में सोमवार को अवर अभियंता इम्तियाज अहमद व शिव कुंवर द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

UDAY RAJ

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button