राजनीति
नई दिल्ली: चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए AAP नेता कैलाश गहलोत।

नई दिल्ली: चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए AAP नेता कैलाश गहलोत।
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार (17 नवंबर) को पार्टी छोड़ दी।
उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में पीछे छूट गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफे के एक दिन बाद सोमवार (18 नवंबर) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में सीनियर नेताओं की मौजूदगी में गहलोत भाजपा में शामिल हुये।



