Uncategorized

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिया कड़ा एक्शन लेने का निर्देश।

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिया कड़ा एक्शन लेने का निर्देश।

उत्तर प्रदेश में जारी उपचुनाव के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त एक्शन लिया है और कड़े निर्देश दिए हैं‌।

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर यूपी उपचुनाव के दौरान कुछ समुदायों को मतदान से रोके जाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सभी जिला चुनाव अधिकारी,रिटर्निंग अधिकारी को सख्त निर्देश दिया है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सुनिश्चित करें।

चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी  शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेके त्वरित कारवाई करें।

और उसे सोशल मीडिया के जरिये भी शिकायत करता को टैग कर इन्फॉर्म करें।

किसी भी योग्य मतदाता को मतदान से न रोका जाए।

किसी भी प्रकार का पक्षपाती रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर अगर कोई दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button