क्राइम

25 हज़ार का इनामिया हुआ गिरफ्तार।

 25 हज़ार का इनामिया हुआ गिरफ्तार।

औरैया।पुलिस व SOG टीम की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान 25 हजार के इनामिया अभियुक्त से हुई मुठभेड़। इटावा की तरफ से आ रही बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों ने पुलिस टीम के ऊपर किया फायरिंग। पुलिस टीम के द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में लगी गोली। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तो गिरफ्तार कर लिया, पर उसका एक साथी भागने में सफल रहा और फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान राजदीप राजावत के रुप मे हुई है। अभियुक्त पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वहीं दो मामले में वांछित भी चल रहा था। पुलिस ने घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी। पुलिस से अभियुक्त की मुठभेड़ पर पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजित आर शंकर अस्पताल पहुँचे। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास पुलिस व SOG टीम के साथ हुई थी अभियुक्त से मुठभेड़।

 

 

Related Articles

Back to top button