लखनऊ
लखनऊ: ब्लाइंड मर्डर की घटना का हुआ खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार।

लखनऊ: ब्लाइंड मर्डर की घटना का हुआ खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार।
बीकेटी थाना क्षेत्र के अतर्गत बीते 1 जनवरी के दिन हुई ब्लाइंड मर्डर की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम सिरसा कमलापुर में एक युवक जिसके हाथ पैर पीछे से बंधे हैं, जोकि मृत्य अवस्था में है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अभियोग पंजीकृत किया और तख्तिश में आकाश गौतम, कुणाल गुप्ता, उमेश गौतम और राजू नाग को गिरफ्तार किया। वहीं संग्राम रावत वर्तमान में बाराबंकी जिले में पास्को एक्ट के अंतर्गत जेल में बंद है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल चौधरी ने 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।



