क्राइम

भांजे की हैवानियत: मामी की आबरू लूटी,अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं।

भांजे की हैवानियत: मामी की आबरू लूटी,अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं।

सुल्तानपुर। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक अपनी ही मामी के प्यार में इस कदर अंधा हो गया कि उसने पहले तो उसके साथ अवैध संबंध बनाए और अब जबरन शादी करने के लिए उसके पति की हत्या की धमकी दे रहा है। हद तो तब हो गई जब महिला के इनकार करने पर आरोपी भांजे ने उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। लोकलाज के डर से अब तक चुप रही पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का सहारा लिया, जिसके बाद मामला बल्दीराय थाने में दर्ज कर लिया गया है।
मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से जुड़ा है,जिसकी शादी बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।महिला के ननद का बेटा,जो मूल रूप से कूरेभार थाना क्षेत्र का निवासी है, अक्सर अपने ननिहाल आया करता था। हंसी-मजाक के दौरान मामी-भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और उनका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसी दौरान भांजे ने अपनी मामी की आबरू लूट ली और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे।जब यह राज खुला तो महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया। अब आरोपी युवक मामी पर जबरन तलाक लेने और उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वह महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है।पीड़िता फिलहाल अपने मायके में रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ की गई अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इससे महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और समाज में बदनामी का डर सताने लगा। आखिरकार, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बल्दीराय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।बल्दीराय थाना प्रभारी के अनुसार,महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button