लखनऊ

भूमि पूजन कर सड़क निर्माण की शुरुवात,क्षेत्र वासियो में खुशी की लहर।

भूमि पूजन कर सड़क निर्माण की शुरुवात,क्षेत्र वासियो में खुशी की लहर।

लखनऊ।जानकीपुरम गार्डन में सड़क निर्माण का भूमि पूजन डॉक्टर नीरज बोरा विधायक भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा के कर कमलों से संपन्न हुआ ।
बोरा द्वारा जानकीपुरम गार्डन में बहुत सारे विकास कार्य जैसे सुगम, सुलभ ,सक्षम , सुव्यवस्थित बनाने में सराहनीय कार्य किया गया है ।
इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास आपके द्वारा सच्चे मन से किया गया है। आपकी गरिमापूर्ण उपस्थिति यह दर्शा रही थी कि यहां के क्षेत्रीय निवासी आपको सदैव उन्नति के शिखर पर देखना चाहते हैं ।


भूमि पूजन वैदिक मंत्रों उच्चारणों के साथ पारंपरिक वैदिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय निवासियों शुभचिंतकों पत्रकार बंधुओ अधिवक्ता साथियों इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति रही।
सड़क की लंबाई लगभग 1 किलोमीटर की होगी।
जिसकी लागत करीब एक करोड रुपए आएगी
यह सड़क मुख्य मार्ग नहर रोड से शुरू होकर जानकी विश्वनाथ मंदिर के पास तक बनाई जाएगी।
जिससे आवागमन, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवाओं के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर रहने वाले निवासियों को ऊबड़-खाबड़ टूटे-फूटे रास्तों से हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा कि यह सड़क हमारे क्षेत्र की बहुत दिनों से मांग थी हमे खुशी है कि इससे क्षेत्रीय निवासियों का आवागमन सुगम होगा ।
इसका श्रेय डॉक्टर नीरज बोरा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दिया क्योंकि यह सड़क उनके द्वारा स्वीकृत की गई है। स्थाई निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सरकार व जनप्रतिनिधि डॉक्टर बोरा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस सड़क के बनने से यहां के निवासियों को विशेष कर बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां अब समाप्त हो जाएंगे।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय पार्षद महोदया श्रीमती राजकुमारी मौर्या ,भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, एडवोकेट सतीश वर्मा ( सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी) ,एस.एस. ओझा (समाजसेवी), दीपक भट्ट , अधिवक्ता शिवम मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कृष्ण जन्मभूमि एवं सनातन सेवा फाउंडेशन , प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे मंच संचालन का कार्य राकेश सिंह के द्वारा बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अधिवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा के द्वारा सभी अतिथियों, क्षेत्रीय निवासियों ,शुभचिंतकों, मित्रों आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

UDAY RAJ

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button