लखनऊ

अमजदिया फाउंडेशन ने देशवासियों को मुहम्मद साहब की जयंती की दी बधाई।

अमजदिया फाउंडेशन ने देशवासियों को मुहम्मद साहब की जयंती की दी बधाई।

*लखनऊ*: अमजदिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अमजद खान तमन्ना ने देशवासियों को मुहम्मद साहब की जयंती पर बधाई दी और कहा कि मुहम्मद साहब ने हमेशा शांति और सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने सही और गलत का अंतर बताया है। आज हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। भारत में मुहम्मद साहब और उनके अनुयायियों को जितना सम्मान दिया जाता है, उतना किसी और देश में नहीं दिया जाता।

मोहम्मद साहब की जयंती जश्न ए मौला बारह रबी उल अव्वल अमजदिया फाउंडेशन ने सद्भावना दिवस के रूप में मिश्रपुर डिपो पर मनाया गया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह यहां सभी धर्मों के लोगों को अपने धर्म का पालन करने की आजादी दी गई है, उसी तरह यहां मुसलमानों को भी अपने धर्म का पूरी तरह से पालन करने की आजादी है। उन्होंने कहा कि हर धर्म का संदेश एक ही है कि आपस में भाईचारे से रहो।
उन्होंने कहा कि मुहम्मद साहब की शिक्षाएं बताती हैं कि इस्लाम मानवता और भाईचारे का नाम है।

उन्होंने कहा कि जब तक हमारे बीच मानवता और भाईचारा बना रहेगा, कोई भी ताकत हमें कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भारत देश में सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने तरीके से त्यौहार मनाने की आज़ादी है और सभी भाईचारे के साथ अपने त्यौहार मनाते हैं।
इस मौके पर अमजदिया फाउंडेशन ने कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों समाज सेवी तथा पत्रकार बंधुओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया साथ हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए भव्य लंगर का आयोजन भी किया जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद चखा ।
सद्भावना दिवस कार्यक्रम में अफरोज अलाउद्दीन खां ने अपने संबोधन में कहा कि अमजदिया फाउंडेशन निरन्तर राष्ट्रवादी सोच एवं गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने का काम करता है ऐसे कार्यक्रम होते रहें ताकि देश उन्नति करे कार्यक्रम आस मोहम्मद एडवोकेट , डॉ शारिक
डॉ तारीम डॉ जावेद आलम , डॉ प्रमोद ,आशिष त्रिवेदी एडवोकेट, मोहनीश त्रिवेदी जी प्रियंका यादव एडवोकेट, जमील अहमद,लतीफ खां आमिर खान,शेरू, खान, अनिल वर्मा,झन्ने भाई ,संतोष भारद्वाज, जाकिर हुसैन, डॉ शेखर, मनीष, अभिषेक, राजा, मुस्ताक,रामू, राज करन यादव,राम सजीवन, इस्लाम, उस्मान, हनीफ, सुहैल ,रफिक, अनिल यादव, विकास सिंह , डॉ शाम, इल्यास, आषुतोष अवस्थी, सत्यवती सत्या,फहीम क़रार, सरफराज खान, इमामुद्दीन खां,नसीम अहमद आदि लोग मौजूद थे।

 

UDAY RAJ

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button