लखनऊ

महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक संपन्न।

महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक संपन्न।

लखनऊ/दिल्ली
महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान दिल्ली में पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई , बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित प्रसारित करने तथा विद्यार्थियों एवं संस्थान को विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों से प्राप्त रैंकिंग एवं समय-समय पर प्राप्त पुरस्कार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो प्राप्त हुए हैं उन्हें समाज के सबसे निचले पायदान तक विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा प्रचारित एवं प्रसारित करने पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष डॉ सुरेश नांदल ने की, इसमें कमेटी के सभी सदस्य विद्वान एवं प्रतिभाशाली लोग सम्मिलित हुए इसके अलावा संस्थान की डायरेक्टर अर्चना बालियान एवं महाराज सूरजमल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर की तरफ से डॉक्टर मोनिका तुषीर ने संस्था की अभी तक की प्राप्त उपलब्धियां एवं भविष्य की योजनाओं पर बिंदुवार प्रकाश डाला.

बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों को जैसे सेमिनार,वर्कशॉप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों को प्रिंट इलेक्ट्रानिक,सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम,यूट्यूब चैनल और राष्ट्रीय चैनलों के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित किया जाए ताकि सूरजमल शिक्षण संस्थान की उपलब्धियां अधिक से अधिक जनमानस तक आसानी से पहुंच जाए और लोग समझ पाए.
महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी ने छात्रों की सहभागिता के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं समाज के तमाम जिम्मेदार जनों को साथ में जोड़कर सभी क्रियाकलापों को प्रचारित एवं प्रसारित किया जाए.

इस दिशा में कॉलेज के मीडिया सेल को सक्रिय बनाने तथा प्रेस विज्ञप्तियां, न्यूज लेटर, और सोशल मीडिया हैंडल्स, की नियमित संचालन की रूपरेखा तैयार कर इस कार्य को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.
बैठक मे मुख्य रूप से महाराजा सूरजमल कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से अरविंद पाल दहिया, प्रेमचंद देशवाल, वीरेंद्र चौधरी, प्रोफेसर चरण सिंह, राजेंद्र सिंह कमिश्नर स्टेट इनफॉरमेशन, प्रदीप माथुर, नंदलाल, संजीत, डॉ मनोज भांभू, भानवर जीत सिंह, एडवोकेट इंद्रप्रकाश महारन, अनिल काद्यान्न, राजपाल वाकर संदीप मान, ब्रह्मपाल,हरेंद्र तोमर, विजयपाल सिंह, तपेंद्र सिंह वी.पी. सिंह,राम मेहर, शैलेंद्र सिंह, अरुण हुडा,संजय राठी,विनोद डबास, जोगिंदर सिंह , ब्रह्मपाल सिंह,राजेश नांदल, शेर सिंह तक्षक, ओंकार सिंह ढाका एवं वरिष्ठ पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह उपस्थित रहे.

अंत में पब्लिसिटी कमेटी शिक्षण संस्थान के सचिव चौधरी अजीत सिंह ने पब्लिसिटी कमेटी के सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुक सदस्यों का आभार प्रकट किया और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button