वंदेभारत एक्सप्रेस ने साल भर में स्थापित किए कई कीर्तमान।

वंदेभारत एक्सप्रेस ने साल भर में स्थापित किए कई कीर्तमान।
लखनऊ।पूर्वोत्तर रेलवे पर तीव्रगामी एवं आरामदायक यात्रा के नए युग की शुरुआत आज से 01 वर्ष पूर्व 07 जुलाई, 2023 को हुई जब गोरखपुर जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ी पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है जिसकी लोकप्रियता को देखते हुए 12 मार्च, 2024 से इस गाड़ी का मार्ग विस्तार प्रयागराज तक कर दिया गया है। विस्तारित मार्ग पर प्रधानमंत्री ने इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज वाया अयोध्या धाम-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस साप्ताह में 06 दिन चलाई जा रही है। इस गाड़ी की आक्यूपेंसी 100 प्रतिशत से अधिक है।
*वंदेभारत से बढ़ा यात्रियों में उत्साह*
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया की वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों में खासा उत्साह बढ़ा है। गोरखपुर-प्रयागराज वाया अयोध्या धाम-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (22549/22550)
के संचलन से गुरू गोरक्षनाथ की तपोभूमि गोरखपुर, भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या, प्रदेश की राजधानी एवं प्रख्यात पर्यटन स्थलों से युक्त लखनऊ तथा संगम नगरी प्रयागराज से सीधी ट्रेन सुविधा से जुड़ गया है। जिससे सांस्कृतिक, सामाजिक औद्योगिक एवं अर्थिक विकास को गति मिली है।
*वंदेभारत से प्रयागराज और अयोध्या जुड़ा*
गोरखपुर-प्रयागराज वाया अयोध्या धाम-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (22549/22550) जनसामान्य में काफी लोकप्रिय हुई है। यह गाड़ी पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इसमे लगे ए.सी. 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा की बचत करते है। इस गाड़ी में ट्रैक्शन मोटर धूलरहित स्वच्छ एयर कूलिंग के साथ यात्रा अधिक आरामदायक है। इस गाड़ी में एयर प्यूरीफिकेशन के लिए रूट माउण्टेड पैकेज यूनिट कैटेलिटिक अल्ट्रवायलट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाया गया है। गाड़ी के सभी श्रेणियों के लिए साइड रिक्लाइनर सीट की सुविधा उपलध कराई गई है।
*पूरी तरह है स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन*
इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन सेट है, जो पूरी तरह से स्वदेेशी है। ट्रेन में आन बोर्ड वाई-फाई इन्फोटेनमेंट, जी.पी.एस. आधारित यात्री सूचना प्रणाली आकर्षक इंटीरियर टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम प्रसाधन, डिफ्यूज्ड एल.इ.डी. लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटे लगाई गई है।
*30 प्रतिशत बिजली की बचत*
ट्रेन को भारतीय रेलवे के ग्रीन फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए ट्रेन की डिज़ाइन ऐसी की गई है जिसमें उन्नत रिजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ लगभग 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत हो रही है।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



