गोमांस खिलाओ नहीं तो होटल बंद करो।बांग्लादेश मुस्लिम कंज्यूमर राइट्स कौंसिल।

गोमांस खिलाओ नहीं तो होटल बंद करो।बांग्लादेश मुस्लिम कंज्यूमर राइट्स कौंसिल।
बांग्लादेश।बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का नया फर्मान
भारत के लिए कही चुभने वाली बात बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इस्लामी कट्टरपंथियों ने एक विवादास्पद मांग करते हुए कहा है कि सभी रेस्तरां में गोमांस परोसा जाए अन्यथा उन्हें बंद कर दिया जाएगा।यह फरमान ‘मुस्लिम कंज्यूमर राइट्स काउंसिल’ नामक संगठन ने जारी किया।
इस संगठन का दावा है कि जो होटल और रेस्तरां बीफ नहीं परोस रहे हैं।
वे इस्लामी विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं।
इस संगठन के नेता मुहम्मद आरिफ अल ख़बीर ने सार्वजनिक रूप से कहा कि इस्लाम में गोमांस खाना अनिवार्य नहीं है।लेकिन हिंदू मान्यताओं को नीचा दिखाने और इस्लाम के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।
उन्होंने गोमांस को इस्लामिक पहचान का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसका बहिष्कार करने वाले रेस्तरां पर कार्रवाई होनी चाहिए।मुस्लिम कंज्यूमर राइट्स काउंसिल ने अपनी मांगों के समर्थन में ढाका के बंगशाल इलाके में रैली का आयोजन किया।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अल रज्जाक नामक एक होटल के सामने नारेबाजी की और कहा कि जिन रेस्तरां में गोमांस नहीं परोसा जाता।वे हिंदुत्व और भारत के एजेंट हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे रेस्तरां का बहिष्कार किया जाए।



