Uncategorized

अयोध्या के राम मंदिर ने पर्यटन में ताजमहल को पीछे छोड़ा।

अयोध्या के राम मंदिर ने पर्यटन में ताजमहल को पीछे छोड़ा।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश से जुड़ी एक अच्छी खबर है. 9 महीने में यूपी में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंचे हैं वहीं टूरीज्म के मामले में अयोध्या समेत 5 शहर टॉप पर है।दरअसल, प्रदेश में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। चाहे बात अयोध्या की हो या काशी की, लगातार पर्यटकों के आने आने नया कीर्तिमान स्थापित होता जा रहा है। बात अगर अयोध्या की करें तो श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद से ही पर्यटकों की रुचि यूपी की ओर बढ़ी है।जनवरी से सितंबर 2024 के बीच के ही आंकड़े चौकाने वाले हैं क्योंकि 47.61 पर्यटकों ने प्रदेश में अलग अलग पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए चुना है।

पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वाराणसी भ्रमण सबसे ज्यादा 1,84,036 विदेशी पर्यटकों ने रुख किया। सबसे ज्यादा 13.55 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने घूमने के लिए अयोध्या को चुना वो भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इनमें 3,153 विदेशी शामिल हैं।जनवरी से जून के बीच उत्तर प्रदेश घूमने के लिए लगभग 33 करोड़ पर्यटक पहुंचे।पिछले साल की बात करें तो 48 करोड़ पर्यटकों ने यूपी की अलग अलग पर्यटन स्थल पहुंचे।भगवान कृष्ण की स्थली मथुरा की बात करें तो कुल 6.8 करोड़ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे जिनमें 87,229 विदेशी पर्यटक हैं।

अयोध्या के राम मंदिर के आगे फीकी पड़ी ताज महल की चमक।

राम मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहे हैं। राम मंदिर के प्रति पर्यटकों को रुझान बढ़ा है। वहीं सात अजूबों में शुमार ताजमहल में राम मंदिर की अपेक्षा कम पर्यटक पहुंचे हैं। ताज के दीदार के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में राम मंदिर के निर्माण से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं राम मंदिर को देखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगतार उछाल देखा जा रहा है।

वहीं पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष से इस साल 193298 कम है। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।विदेशी पर्यटक साल 2022-23 में 2684825 आए जबकि साल 2023-24 में 2770340 विदेशी पर्यटक ताज के दीदार के लिए आए।

9 महीने में 47 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंचे
मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पिछले 9 महीने में 47 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं।अयोध्या में 47.61 करोड़ पर्यटक राम मंदिर का भ्रमण करने के लिए आ चुके हैं।वहीं इसे में 47.47 करोड़ घरेलू पर्यटक और 14 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

काशी में कुल 6.2 करोड़ घरेलू और 1.84 लाख विदेशी पर्यटक आए।
प्रयागराज में कुल 4.80 करोड़ पर्यटक आए जिनमें 4,790 हजार विदेशी थे।
मीरजापुर में कुल 1.18 करोड़ पर्यटक आए।
कुशीनगर में 1.53 लाख विदेशी पर्यटकों के साथ कुल 16.2 लाख पर्यटक आए।
आगरा में 9.24 लाख विदेशी पर्यटक समेत कुल 1.25 करोड़ पर्यटक आए।
सिद्धार्थनगर में 86, 215 पर्यटक पहुंचे।
लखीमपुर खीरी में 46.,5 लाथ पर्यटक पहुंचे।
पीलीभीत में 30. 6 लाख पर्यटक पहुंचे।
बिजनौर में 34.4 लाख पर्यटक पहुंचे।
सोनभद्र में 19.4 लाख पर्यटकों ने भ्रमण किया।

 

SANJAY DWIVEDI

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button