लखनऊ

जय श्री राम उदघोष के साथ भारती भवन से प्रारंभ हुई राम रथ यात्रा।

जय श्री राम उदघोष के साथ भारती भवन से प्रारंभ हुई राम रथ यात्रा।

लखनऊ। पौष शुक्ल द्वादशी पर राम नगरी अयोध्या सहित देश दुनिया में हिंदू धर्म के करोड़ों-करोड़ सनातनी आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास पूर्वक मना रहे है। राजधानी

लखनऊ में भी आज रामलला की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक राम रथ यात्रा भारती भवन के गुरु तेग बहादुर शहीद द्वार रघुवीर नगर प्रखंड पश्चिम भाग से प्रारंभ हुई।

जिसका शुभारंभ पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्य सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने झंडा दिखा कर रवाना किया।

राम रथ यात्रा मार्ग पर लाखों सनातनियों ने जय श्री राम उदघोष के साथ पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया।डी. जे ,ढोल, नगाड़े,डमरू,शंखनाद, मंजीरे के साथ नाचते-गाते-बजाते श्री राम भक्तों का उत्साह गगनभेदी ध्वनि के साथ संपूर्ण ब्रह्मांड में गुंजायमान हो रहा था।

इस यात्रा के दौरान ADCP (सेंट्रल ) मनीषा सिंह , ACP ( कैसरबाग ) रत्नेश सिंह , इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी , इंस्पेक्टर अमीनाबाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button