प्रादेशिक

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा का पदोन्नति समारोह।

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा का पदोन्नति समारोह।

कानपुर, 09.01.2025: पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में एसीपी बाबूपुरवा/ साइबर क्राइम के पद पर कार्यरत प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुयी । इस अवसर पर श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपने कैम्प कार्यालय पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के साथ पिपिंग सेरेमनी की गयी। इस दौरान अधिकारियों द्वारा श्रीमती अंजली विश्वकर्मा के कंधो पर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह लगाया गया।

इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार महोदय ने श्रीमती विश्वकर्मा की प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनकी निष्ठा और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पदोन्नति उन्हें अपने कार्य में उच्चतम मानकों को बनाए रखने और पेशेवर उत्कृष्टता को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। श्रीमान् अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री हरीश चंदर महोदय ने भी उनके समर्पण की प्रशंसा की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button