क्राइम

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से कारतूस मिलने का मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज निवासी इरफान अहमद दमम जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पहुँचा था। बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध वस्तु दिखी। तलाशी लेने पर 8 एमएम कैफ 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में यात्री कोई वैध लाइसेंस या अनुमति-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लेकर सरोजिनी नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button