प्रादेशिक

अयोध्या: बृहस्पति कुंड का सुंदरीकरण कार्य अंतिम चरण में, 8 अक्टूबर को होगा लोकार्पण।

अयोध्या: बृहस्पति कुंड का सुंदरीकरण कार्य अंतिम चरण में, 8 अक्टूबर को होगा लोकार्पण।

अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार स्थित प्राचीन बृहस्पति कुंड का सुंदरीकरण तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस कुंड को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

आगामी 8 अक्टूबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य लोकार्पण कर बृहस्पति कुंड को जनता को समर्पित करेंगे।

शनिवार को कमिश्नर राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पति कुंड का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि लोकार्पण से पहले सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे कर लिए जाएंगे।

इसके साथ ही जिला प्रशासन ने शहर को और व्यवस्थित करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत राम पथ के फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक सुगमता से आवागमन कर सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button