लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक।पुलिस ने हिरासत में लिया।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक।पुलिस ने हिरासत में लिया।
आज राजधानी में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है।वैसे इन दिनों बांग्लादेश के हालात देखते हुए कोई भी तथ्य देखने मे सामान्य नही लगता है।इसलिए अपने देश की पुलिस और एयरपोर्ट ऑथोरिटी हर मोर्चे पर सजग होकर कार्य कर रही है जिससे कि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।लखनऊ एयरपोर्ट से एक बांग्लादेश का नागरिक फ़र्ज़ी नाम से रंगे हाथों पकड़ा गया।
क्या है पूरा मामला।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इन्टरनेशनल एयरपोर्ट से एक बांग्लादेशी नागरिक को टर्मिनल 3 के इमिग्रेशन काउंटर से दबोचा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पश्चिम बंगाल से फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहा था।वह लखनऊ से सीधे बैंकॉक जाने वाला था।उसने आशीष राय के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।तथा पूछताछ में उसने अपना नाम शिमुल बरुवा बताया है।इमिग्रेशन अधिकारियों ने सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले उसे कर दिया है।फिलहाल सरोजनी नगर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



