क्राइम

लखनऊ: मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़।

लखनऊ: मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़।

दिनांक 15/03/25 को थाना गोसाईगंज में सूचना दिया गया कि उसकी मंद बुद्धि युवती दिनांक 14/03/25 को समय 12 बजे घर से सामान लेने के लिए पड़ोस की दुकान पर जा रही थी, कि रास्ते में संदीप यादव व अन्य ने उसे पकड़ कर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सूचना पर थाना गोसाईगंज में मु0अ0स0 122/25 धारा 70(1)/61(2)/64(2)(k) पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज को सुपुर्द हुई। अभियुक्तगण घटना के पश्चात फरार हो गए थे। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना मोहनलालगंज में 6 टीमों का गठन किया गया था।
मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्तगण संदीप यादव तथा मायाराम कुबहरा जंगल की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्तों को रोकने का प्रयास किया गया तब अभियुक्त संदीप यादव द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा फायर किया गया, जिस पर अभियुक्त संदीप यादव के पैर में गोली लगी। अभियुक्त संदीप यादव के पास से अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगणों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त संदीप को तत्काल निकटतम अस्पताल भेजा गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button