क्राइम

लखनऊ में साइबर फ्रॉड करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार।

लखनऊ में साइबर फ्रॉड करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार।

लखनऊ। पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी पर वादी के बैंक खाते से 60 हज़ार रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से उनके ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे आधार, पैन कार्ड और बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर हासिल कर लेता था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह खातों को हैक कर साइबर ठगी को अंजाम देता था।

पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज करा दिया है, जिसमें ठगी की रकम होल्ड कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. मोनीश निवासी थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर के रूप में हुई है।

नाका थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button