क्राइम

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: 2.49 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: 2.49 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

लखनऊ, 16 सितम्बर।चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर कस्टम्स ने नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को विभाग ने दो यात्रियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 2.493 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा/मैरिजुआना बरामद किया गया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹2.49 करोड़ आंकी गई है।

गिरफ्तार यात्रियों की पहचान मुंबई निवासी अबीद मेमन और बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) निवासी अमीर खान के रूप में हुई है। जांच के दौरान अमीर खान के ट्रॉली बैग से 8 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें गांजा छिपाया गया था। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि यह बैग बैंकॉक एयरपोर्ट पर अबीद मेमन ने अमीर खान को सौंपा था, जिससे दोनों की मिलीभगत उजागर हो गई।

एयर कस्टम अधिकारियों ने बरामद गांजा और पैकेजिंग सामग्री को NDPS Act, 1985 की धाराओं के तहत जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। कस्टम विभाग का मानना है कि इस मामले के तार अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि यह खेप किन नेटवर्क से जुड़ी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button